2025 Tata Nexon CNG: अब स्टाइल, दम और गज़ब का माइलेज – तीनों एक साथ

अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो दिखने में जबरदस्त हो, चलाने में दमदार हो और जेब पर भी भारी ना पड़े – तो 2025 की Tata Nexon CNG आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकती है। Tata ने Nexon को हमेशा लोगों की पसंद के हिसाब से बदला है, और अब जब इसमें CNG का विकल्प आ गया है, तो ये कार उन लोगों के लिए और भी किफायती बन गई है जो पेट्रोल-डीजल की महंगाई से परेशान हैं।

दावा किया गया माइलेज – 17.44 km/kg

Tata का कहना है कि Nexon CNG, 17.44 किलोमीटर प्रति किलो CNG का माइलेज दे सकती है। इस साइज और सेगमेंट की SUV में यह माइलेज काफ़ी अच्छा माना जा रहा है। यानी अब स्टाइल और सेफ्टी के साथ आपकी जेब भी थोड़ी राहत महसूस करेगी।

सीटिंग और स्पेस

2025 Tata Nexon CNG updates
SUV 5 डोर डिज़ाइन के साथ

2025 Tata Nexon CNG में 5 लोगों के बैठने की क्षमता है, जिसमें 2 रो की आरामदायक सीटिंग मिलती है। यह SUV 5 डोर डिज़ाइन के साथ आती है, जिससे एंट्री और एग्ज़िट आसान हो जाती है। फैमिली हो या दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप – Nexon CNG जगह और आराम दोनों के मामले में फिट बैठती है:

  • सीटिंग कैपेसिटी: 5 लोग
  • सीटिंग रो: 2
  • डोर: 5
  • बूट स्पेस: 321 लीटर

इंजन और परफॉर्मेंस

यह SUV सिर्फ माइलेज ही नहीं, परफॉर्मेंस में भी अपना लोहा मनवाती है। अब आप देखिये, इंजन और परफॉरमेंस स्पेसिफिकेशन:

  • इंजन: 1.2L टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन
  • मैक्स पावर: 99 bhp @ 5000 rpm
  • मैक्स टॉर्क: 170 Nm @ 2000 rpm
  • ट्रांसमिशन: 6-स्पीड मैनुअल (स्पोर्ट मोड के साथ)
  • ड्राइवट्रेन: फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD)
  • टर्बोचार्जर: यह फ़ीचर भी दिया है।

बाकी ज़रूरी फीचर्स

  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी: 60 लीटर
  • ग्राउंड क्लियरेंस: 208 mm
  • स्टीयरिंग टाइप: इलेक्ट्रिक पावर असिस्टेड
  • इडल स्टार्ट/स्टॉप: है
  • इलेक्ट्रिक मोटर: नहीं

इन फीचर्स के साथ Nexon CNG रोजमर्रा की ड्राइविंग को आरामदायक और किफायती बना देती है।

Nexon CNG की कीमत

2025 Tata Nexon CNG की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.12 लाख से शुरू होकर ₹16.85 लाख तक जा सकती है। यानी SUV खरीदने का सपना अब और ज़्यादा लोगों के लिए साकार हो सकता है।

आखिर में एक बात

Tata Nexon CNG एक ऐसी SUV है जो आज की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है – स्टाइल, सेफ्टी, माइलेज और बजट… सब कुछ बैलेंस में। अगर आप 2025 में नई SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस कार को जरूर अपनी लिस्ट में रखें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी कंपनी द्वारा बताई गई डिटेल्स पर आधारित है। फीचर्स और कीमतों में बदलाव संभव है। कृपया सटीक जानकारी के लिए Tata Motors की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Read Also:

Tata Harrier EV Launch Date 2025: धाकड़ टाटा हैरियर ईवी

Creta EV Starting Price 19.80 Lakh: हुंडई की मशहूर क्रेटा एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन 2025

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top