कई लोग ये सवाल पूछते हैं कि “भाई, Splendor से लद्दाख जाना पॉसिबल है क्या?” और सच कहूं तो ये सवाल सुनते ही दिमाग में दो बातें आती हैं, एक तरफ लद्दाख की खतरनाक चढ़ाइयाँ और दूसरी तरफ हमारी प्यारी Splendor, जो माइलेज की रानी है। लेकिन क्या ये दोनों साथ जा सकते हैं? चलिए देखते हैं, की स्प्लेंडर लद्दाख़ के लिए सही है या नहीं।
Splendor से लद्दाख जा सकते हैं
सबसे पहले तो Splendor को underestimate मत करिए। ये बाइक भले ही 97cc की है, पर लोगों का दिल जीतने की ताकत रखती है। गांव में और शहर में यह गाड़ी ऐसे चलती है जैसे पानी पर नाव। लेकिन लद्दाख, भाई, लद्दाख दूसरा ही लेवल है। वहाँ की चढ़ाई, ठंडी हवा, पतली ऑक्सीजन और टूटे-पटके रोड आपके हौसले की असली परीक्षा लेते हैं।
लोग जाते हैं? हाँ, पर सबकी कहानी अलग होती है
मैंने खुद कई राइडर्स को देखा है जो मनाली से लेकर खारदुंगला तक छोटी बाइक ले गए। कुछ तो 100cc, 110cc पर आराम से घूम आए। पर साथ ही कुछ लोगों की बाइक बीच रास्ते में दम तोड़ देती है। मतलब किस्मत, तैयारी और बाइक की हालत, तीनों मिलकर फैसला करती हैं।
तो Splendor लेकर लद्दाख जाने का सपना पूरा हो सकता है, बस आपको बाइक को “लद्दाख मोड” में तैयार करके ले जाना होगा।
Splendor में दिक्कत कहाँ आती है?
सबसे बड़ी दिक्कत ढलानों में आती है। लद्दाख के कई हिस्सों में इतनी खड़ी चढ़ाई होती है कि Splendor को दूसरे गियर में भी लग रहा होता है कि “भाई थोड़ा आराम करने दे।” ऊँचाई पर ऑक्सीजन कम होती है, तो इंजन भी पहले जैसा दम नहीं दिखाता। और अगर बाइक पुरानी है, पिकअप कमजोर है या वजन ज्यादा है, तो फिर मुश्किल और बढ़ जाती है।
Read Also: Which Bike Has 90 Mileage Per Liter: इस बाइक को कहते हैं 90 माइलेज का गुरु, कीमत मात्र 01 लाख
तैयारी कैसी होनी चाहिए?
अगर आप सच में Splendor पर लद्दाख जाना चाहते हैं, तो “हिम्मत और तैयारी” दोनों चाहिए। बाइक का सर्विस पूरा कराना ज़रूरी है, चेन सेट, ब्रेक, क्लच, टायर, इंजन ऑयल, सब कुछ टॉप कंडीशन में। इसी के साथ, फालतू का वजन ना डालें। Splendor है, truck नहीं। जितना हल्का रखेंगे, उतना अच्छा चलेगी।और हाँ, स्पेयर ट्यूब, पंचर किट, केबल, फ्यूल बॉटल, ये सब साथ ले जाना जरूरी है क्योंकि लद्दाख में हर 10 km पर मैकेनिक नहीं मिलेगा।
क्या Splendor ये सफर संभाल सकती है?

देखो, बाइक से ज्यादा ज़रूरी राइडर की नीयत होती है। Splendor की टॉप स्पीड भले कम हो, लेकिन इसका भरोसा बड़ा है। ये बाइक धीरे-धीरे, लेकिन स्थिरता से आगे बढ़ने का स्वभाव रखती है। अगर आप एक शांत, steady राइडर हैं और जल्दबाजी नहीं करते, तो Splendor आपको लद्दाख दिखा सकती है। लेकिन अगर आप स्पीड, एडवेंचर, और “fast ride” सोच रहे हैं, तो ये बाइक आपको मुश्किल में डाल सकती है।
Conclusion
हाँ, Splendor से लद्दाख जाया जा सकता है, और कई लोग जाकर आए भी हैं। लेकिन ये सफर उतना आसान नहीं है जितना YouTube पर दिखता है। असली जीवन में ठंड काटती है, हवा तेज लगती है और चढ़ाई कभी-कभी बाइक का दम निकाल देती है। अगर आपकी Splendor मजबूत है, आपकी इच्छा पक्की है, और आप सफर धीरे-धीरे एंजॉय करते हुए करना चाहते हैं, तो यकीन मानिए, आप लद्दाख पर Splendor लेकर जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी लेखक के निजी अनुभव, राय और उपलब्ध सामान्य जानकारियों पर आधारित है। यह किसी भी प्रकार की विशेषज्ञ सलाह, तकनीकी गारंटी या आधिकारिक पुष्टि नहीं है।


Pingback: ₹3.37 लाख की Himalayan Mana Black लॉन्च: ब्लैक थीम और Sherpa 450 इंजन से बना और भी खतरनाक » Mileage Dekho