Bike Me GPS आजकल बाइक हर घर की जरूरत बन चुकी है। कोई खेत जाता है, कोई बाजार, कोई स्कूल-कॉलेज। लेकिन दिक्कत तब होती है जब बाइक बाहर खड़ी कर दी और मन में डर बैठ गया कि कहीं चोरी न हो जाए। गाँव में तो यह डर और ज्यादा रहता है, क्योंकि कई बार बाइक दूर खड़ी रहती है और देखने वाला भी कोई नहीं होता। ऐसे में अगर बाइक में GPS लगा हो, तो मन थोड़ा हल्का रहता है। मोबाइल खोलो और देख लो कि बाइक कहां है।
GPS आखिर होता क्या है
GPS एक छोटा सा डिब्बा होता है, जिसे बाइक के अंदर छुपा दिया जाता है। यह मोबाइल से जुड़ा रहता है, जैसे ही मोबाइल में ऐप खोलते हैं वैसे ही बाइक की जगह(Location) दिख जाती है। मतलब बाइक सड़क पर खड़ी हो, खेत में हो या कहीं और, सब पता चल जाता है। अगर कोई बाइक लेकर भाग जाए, तो रास्ता भी दिखने लगता है।
अब कई लोगों को लगता है कि Bike Me GPS लगवाना कोई बहुत बड़ा या महंगा काम होगा। पर सच कहूं तो ऐसा कुछ नहीं है। मैंने खुद लोगों को देखा है जो पहली बार GPS का नाम सुन रहे थे, लेकिन लगाने के बाद बोलते हैं कि पहले क्यों नहीं लगाया।
बाइक में GPS लगाने का आसान तरीका
एक ऐसा GPS आता है जिसे चार्ज करके बस बाइक में रख दो, न कोई तार, न कोई झंझट। सीट खोलो, GPS अंदर रखो और सीट बंद। फिर क्या था, मोबाइल में लोकेशन आने लगती है। यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें तार-वायर से डर लगता है।

कुछ लोग चाहते हैं कि GPS हमेशा चालू रहे और चार्ज की टेंशन न हो। उनके लिए दूसरा तरीका होता है, जिसमें GPS को बाइक की बैटरी से जोड़ दिया जाता है। यह काम खुद से करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर पास में मिस्त्री मिल जाए तो वह आराम से लगा देता है। दस-पंद्रह मिनट का काम होता है।
मोबाइल में GPS कैसे चलता है
आइये अब जानते हैं की अपने बाइक की लोकेशन मोबाइल पर कैसे देखें, यह काफी आसान होता है :
- जब आप GPS खरीदते हैं, तो डिब्बे या पर्ची में उसके ऐप का नाम लिखा रहता है
- उसी नाम का ऐप मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होता है
- ऐप खुलने के बाद उसमें GPS का नंबर या जो कोड दिया गया होता है, वह डालना पड़ता है
- सारी जानकारी भरते ही ऐप चालू हो जाता है
- अब जैसे ही आप ऐप खोलेंगे, मोबाइल की स्क्रीन पर बाइक कहां खड़ी है, यह दिखने लगेगा
- कुछ GPS ऐसे भी होते हैं जिनमें मोबाइल से एक मैसेज भेजना पड़ता है
- थोड़ी देर में उसी मैसेज पर बाइक की लोकेशन आ जाती है
Read Also: Hero Ride Guide Permission Problem: आपकी एक छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी मुसीबत
बाइक में GPS लगाने का ख़र्चा
कई लोग सोचते हैं कि GPS बहुत महंगा होगा। पर सच यह है कि आजकल सस्ते GPS भी मिल जाते हैं। डेढ़-दो हजार में भी काम चल जाता है। अच्छे और नाम वाले GPS थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन उनकी पकड़ और ऐप बेहतर होता है। कुछ GPS में हर महीने थोड़ा सा खर्च भी आता है, लेकिन वह उतना नहीं होता जितना लोग सोचते हैं।
अगर आपकी बाइक रोज बाहर रहती है, खेत या बाजार जाती है, और दिल में डर रहता है कि कहीं गायब न हो जाए, तो GPS लगवाना बुरा फैसला नहीं है।

