यामाहा एमटी 15 एक ट्रेंडिंग बाइक है जिसे 2025 में युवाओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। Yamaha MT-15 V2 Mileage (का असली माइलेज) अच्छा खासा मिलता है जिससे आपको पेट्रोल पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं। यामाहा एमटी 15 वी2 का असली माइलेज कितना मिलता है उसकी भी पूरी जानकारी आपको नीचे मिल जाएगी। बाइक का रिव्यू काफ़ी शानदार है जो आपको एमटी 15 खरीदने के लिए आकर्षित करता है।
Yamaha MT-15 V2 Mileage Test: असली माइलेज कितना मिलता है
किसी भी मोटरसाइकिल को खरीदने से पहले उसका माइलेज चेक करना बेहद जरुरी है क्योंकि इसका सीधा असर हमारी पॉकेट पर पड़ता है। इस बाइक के 3 माइलेज रिजल्ट हैं:
- Yamaha MT-15 का ARAI द्वारा बताया गया माइलेज
- Yamaha MT-15 का असली माइलेज रिव्यू
- बाइक एक्सपर्ट ने Yamaha MT-15 का माइलेज
1. Yamaha MT-15 का ARAI द्वारा बताया गया माइलेज
यामाहा एमटी 15 का जो माइलेज ARAI द्वारा टेस्टिंग कर के बताया गया है वो 48 किलोमीटर प्रति लीटर का है। यह माइलेज एक प्रक्रिया और टेस्टिंग से मिलता है इसलिए लोगो को इस पर पूरा भरोसा नहीं होता और वो माइलेज का रिव्यू ढूढ़ने लगते है। आइये आपको बताते हैं Yamaha MT-15 का असली माइलेज कितना है जिसे इसके मालिकों ने बताया है।
2. मालिकों ने बताया यामाहा एमटी 15 वी2 का फ्यूल एवरेज
कभी – कभी ऐसा भी होता है की लोगो को असलियत में इतना माइलेज नहीं मिलता, इसीलिए जिन लोगो ने यह बाइक चलायी है उससे बाइक का असली माइलेज और रिव्यू लिया जाता है। यामाहा एमटी 15 के मालिकों ने इसे चलाने के बाद जो असली माइलेज पाया है वो 47 से 48 किलोमीटर प्रति लीटर ही है जोकि कंपनी द्वारा बताये गए माइलेज के काफी करीब है।
3. बाइक एक्सपर्ट ने बताया Yamaha MT-15 V2 Mileage
जो भी बाइक एक्सपर्ट हैं जिन्हे इस क्षेत्र में कई सालो का अनुभव है वो यामाहा एमटी 15 का माइलेज प्रति लीटर 50 से 52 kmpl तक बताते हैं। हलाकि, वो ये भी कहते हैं की बाइक की कंडीशन पर भी यह निर्भर करता है की बाइक कितना माइलेज देगी। कभी – कभी ख़राब रोड और ज्यादा ट्रैफिक की वजह से माइलेज में कमी भी देखी जाती है।
Read Also: लॉन्च हो गयी है Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid, कीमत मात्र इतने रुपये।
बजट फ्रेंडली Yamaha MT-15 V2

स्पोर्ट बाइक के फीचर्स रखने वाली यह बाइक काफी औसत कीमत में मिल रही है यही कारण है कि लोग यामाहा एमटी 15 को एक अच्छी बजट फ्रेंडली बाइक बता रहें है। कोई भी बाइक बजट फ्रेंडली तब मानी जाती है जब उसे कोई भी मिडिल क्लास की फॅमिली आसानी से खरीद सके और यामाहा एमटी 15 इसमें खरी उतरती है। यामाहा RX के बाद एमटी 15 को ही लोगो ने इतना पसंद किया है। आइये जानते हैं यामाहा एमटी 15 की 2025 में ऑन रोड कीमत कितनी है।
यामाहा एमटी 15 V2 की 2025 में ऑन रोड कीमत
यह एक स्पोर्ट बाइक है इसलिए इसमें आपको कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। अगर भोपाल शहर, मध्य प्रदेश में यामाहा एमटी 15 V2 की ऑन रोड कीमत की बात करें तो यह 2 लाख 6 हज़ार रुपये के आस – पास है। इंदौर में भी लगभग यही कीमत बताई जा रही है। आपको अगर यामाहा एमटी 15 EMI पर लेनी है तो आपको इसका भी विकल्प मिल जाता है जिसमे आपको 50 हज़ार तक का डाउन पेमेंट करना पड़ सकता है। इसकी मासिक किश्तें आप 3 सालो के लिए भी बनवा सकते हैं।
Yamaha MT-15 V2 के स्पेसिफिकेशन की लिस्ट देखिये
यामाहा एमटी 15 v2 के ख़ास स्पेसिफिकेशन की लिस्ट में आपको इसके इंजन से लेकर इसकी टॉप स्पीड तक की सभी जानकारी दी गयी है:
इंजन क्षमता | 155cc |
अधिकतम पावर | 10000 rpm पर 18.1 bhp |
अधिकतम टॉर्क | 7500 rpm पर 14.1 Nm |
राइडिंग रेंज | 480 किमी |
टॉप स्पीड | 130 kmph |
गियर की संख्या | 06 |
फ़्यूल टैंक की क्षमता | 10 लीटर्स |
रिज़र्व पेट्रोल | 1.6 लीटर्स |
ब्रेकिंग सिस्टम | Dual Channel ABS |
फ्रंट और रियर के ब्रेक | डिस्क |
व्हील मटेरियल | अलॉय |
टायर का प्रकार | दोनों ट्यूबलेस |
कर्ब वज़न | 141 किलोग्राम |
ग्राउंड क्लियरेंस | 170 mm |
सीट की ऊंचाई | 810 mm |
Yamaha MT-15 V2 के स्पेशल फीचर्स की लिस्ट
यामाहा एमटी 15 V2 में आपको कीमत के अनुसार कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं। इसके कुछ खास फीचर्स नीचे बताये गए हैं इन्हे एक बार जरूर देखें:
- Yamaha MT-15 में ओडोमीटर और स्पीडोमीटर डिजिटल दिया गया है जो आपको स्क्रीन पर दिखाई देता है।
- इसमें हज़ार्ड वार्निंग का इंडिकेटर भी दिया गया है।
- एमटी 15 में सेफ्टी के लिए स्टैंड अलार्म भी दिया गया है जो स्टैंड खुला होने पर वार्निंग देता है।
- महिलाओं को साड़ी पहनकर भी कोई तकलीफ न हो, इसके लिए इसमें एक सेफ्टी गार्ड भी लगाया गया है।
- यामाहा एमटी 15 इलेक्ट्रिक स्टार्ट है जिसमे आपको किक स्टार्ट नहीं मिलता।
- बाइक में पास लाइट भी दी गयी है।
- आपकी बाइक गियर में है या नहीं इसके लिए गियर इंडिकेटर भी दिया गया है।
- इसमें सभी लाइट LED बल्ब की हैं।
यामाहा एमटी 15 V2 की पहली सर्विसिंग: 1000 किलोमीटर पर
जब भी आप यामाहा एमटी 15 को खरीद लेते हैं तो आपको एक सर्विसिंग बुक दी जाती है जिसमे यह सब जानकरी होती है की आपकी बाइक की पहली और उसके बाद की सर्विस कितने किलोमीटर पर होनी हैं। यामाहा एमटी 15 की पहली सर्विसिंग 1000 किलोमीटर पर या 30 दिन बाद करवानी चाहिए। बाइक की पहली सर्विसिंग बहुत जरुरी होती है इसे समय पर ही करनी चाहिए। यह बाइक की हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
निष्कर्ष (Conclusion)
यामाहा एमटी 15 V2 एक बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइक है, जो न सिर्फ शानदार लुक्स और उच्च गुणवत्ता के फीचर्स से लैस है, बल्कि इसका माइलेज भी काफी संतोषजनक है। इसके असली माइलेज के बारे में बाइक मालिकों और एक्सपर्ट्स के अनुभव से यह साबित होता है कि यह बाइक 47 से 52 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जो इसके ARAI द्वारा बताए गए माइलेज के करीब है।
बजट फ्रेंडली होने के कारण यह बाइक मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाती है। इसके स्टाइलिश डिज़ाइन, कम्फर्टेबल राइड और बेहतरीन फीचर्स इसे युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय बनाते हैं।
Yamaha MT-15 V2 FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Yamaha MT-15 V2 का असली माइलेज कितना है?
Yamaha MT-15 का असली माइलेज आमतौर पर 47-48 किलोमीटर प्रति लीटर के आसपास होता है, जो ARAI द्वारा बताए गए माइलेज 48 kmpl के करीब है।
Yamaha MT-15 V2 की ऑन-रोड कीमत 2025 में कितनी है?
2025 में Yamaha MT-15 V2 की ऑन-रोड कीमत लगभग 2 लाख 6 हजार रुपये के आसपास है, जो विभिन्न शहरों में थोड़ी अलग हो सकती है।
यामाहा एमटी 15 V2 की टॉप स्पीड क्या है?
Yamaha MT-15 V2 की टॉप स्पीड 130 km/h है।
यामाहा एमटी 15 V2 की पहली सर्विस कब करनी चाहिए?
यामाहा एमटी 15 V2 की पहली सर्विसिंग 1000 किलोमीटर या 30 दिन बाद करवानी चाहिए, जो बाइक की हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
Yamaha MT-15 V2 में कितने गियर हैं?
Yamaha MT-15 V2 में 6 गियर हैं, जो इसकी राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।