पुरानी से बस ₹1200 महंगी New Pulsar 220F, माइलेज से लेकर फीचर्स तक जानिए सबकुछ

बजाज की सबसे शानदार पेशकश और लोगो की सबसे प्रिय मोटरसाइकिल पल्सर 220, अब नए लुक में नज़र आने वाली है। कंपनी ने बाइक में कुछ नए अपडेट किये हैं जिसे New Pulsar 220F नाम दिया है। यह बाइक बहुत जल्दी ही शो रूम में देखने को मिलेगी। आइये इसके नए फीचर और अपडेट के बारे में जानते हैं।

नयी पल्सर 220F के शानदार 4 कलर वेरिएंट

अगर बात करे, नयी पल्सर के रंगों की तो यह बाइक मुख्य 4 रंगो में दिखने वाली है। ये चार रंग ब्लैक चेरी रेड, ग्रीन लाइट कॉपर , ब्लैक कॉपर बेज और ब्लैक इंक ब्लू। ये रंग बाइक की खूबसूरती में चार चाँद लगा देंगे।

Bajaj Pulsar 220F
Bajaj Pulsar 220F

New Pulsar 220F का माइलेज

लोग ये कह रहे हैं की नयी पल्सर में माइलेज भी पहले की अपेक्षा बेहतर मिलने वाला है लेकिन इसकी पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं की गयी है। एक्सपर्ट का यह कहना है की बाइक का माइलेज हो सकता है की बढ़ कर मिले लेकिन, इसकी कोई गारंटी नहीं है। बजाज कंपनी द्वारा बयान जारी होने के बाद ही सही माइलेज की जानकारी दी जा सकती है।

Read Also: Pulsar N250 Kitna Mileage Deti Hai?

Pulsar 220F की इंजन पावर

जैसे की नाम से ही पता लगता है कि बाइक का इंजन 220 सीसी मिलने वाला है। इस इंजन की पावर में आपको 20.6 बीएचपी और 18.55 एनएम का टार्क मिलेगा। इसके इंजन में कोई खास बदलाव नहीं किये गए हैं। हालाँकि कुछ नए अपडेट देखने को मिलेंगे।

पुरानी पल्सर 220 V/s नई पल्सर 220F (अपडेटेड)

फीचर / जानकारीपुरानी पल्सर 220नई पल्सर 220F (अपडेटेड)
इंजन क्षमता220cc, सिंगल सिलेंडर220cc, सिंगल सिलेंडर
अधिकतम पावर20.6 BHP20.6 BHP (कोई बदलाव नहीं)
टॉर्क18.55 Nm18.55 Nm
गियरबॉक्स5-स्पीड5-स्पीड
माइलेजलगभग 38–40 kmplबेहतर होने की संभावना (आधिकारिक पुष्टि बाकी)
डिजाइनपुराना स्पोर्टी लुकनया अपडेटेड लुक
कलर ऑप्शनसीमित रंग4 नए कलर वेरिएंट
नए कलरब्लैक चेरी रेड, ग्रीन लाइट कॉपर, ब्लैक कॉपर बेज, ब्लैक इंक ब्लू
फीचर्सबेसिक फीचर्सकुछ नए अपडेट्स
एक्स-शोरूम कीमतपुरानी कीमतलगभग ₹1200 ज्यादा

पुरानी पल्सर और नयी पल्सर की कीमत में सिर्फ 1200 का अंतर

लोगो के बीच भ्रम इस बात का सबसे अधिक है की न्यू पल्सर 220 का प्राइस पहले से अधिक होगा। लेकिन आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी की नयी पल्सर पहले वाली पल्सर से सिर्फ 1200 महंगी है। इसलिए यह बाइक पहले की ही तरह अभी भी एक बजट फ्रेंडली बाइक है।

अंत में, यही कहना उचित होगा की पल्सर आपको पहले वाली ही कीमत के साथ नए रूप और फीचर्स के साथ देखने को मिलेगी। जैसे ही बाइक की कोई और खास अपडेट आती है हम आपको इससे जरूर अवगत कराएँगे। जल्दी ही नयी पल्सर आपको भोपाल और इंदौर की सड़कों में दौड़ती दिखेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top