रॉयल एनफील्ड की बाइक को खरीदना लोगो का सपना होता है खास तौर पर युवाओं को। अगर आप भी रॉयल इनफील्ड की मोटरसाइकलें पसंद करते हैं लेकिन उन्हें अपना बना लेना आज भी आपका एक सपना ही है तो आपके लिए Royal Enfield Hunter 350 एक बढ़िया विकल्प है जो 2025 में रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक है। इसकी कीमत 2 लाख रुपये के अंदर ही मिल जाती है। आप इसे किस्तों में भी खरीद सकते हैं। इसका एक और मॉडल रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 भी है लेकिन वह थोड़ा महंगा हो जायेगा।
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में क्या फीचर्स आपको मिलेंगे और यह कितना माइलेज देगी, इसकी पूरी जनकरी आज हम आपको इस एक लेख के अंदर दे देंगे। चलिए सबसे पहले इसकी कीमत ही देख लेते हैं।
2025 में रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक हंटर 350 की ऑन रोड कीमत
अगर 2025 में देखें, तो हंटर 350 रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है जिसकी ऑन रोड कीमत ₹ 1,73,628 है। दरअसल यह कीमत भोपाल शहर के लिए है अगर आप किसी और शहर में रहते हैं तो हो सकता है की इसके प्राइस में थोड़ा अंतर हो। हर राज्य और शहर के अलग अलग टैक्स होतें हैं जिससे बाइक की कीमतें थोड़ी ऊपर – नीचे हो जाती हैं। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के अभी 3 वेरिएंट भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं तीन के नाम और उनकी ऑन रोड कीमत की लिस्ट आपको नीचे मिल जाएगी –
Bike Variants | On-road Price |
हंटर 350 रेट्रो फ़ैक्टरी | ₹ 1,73,628 |
हंटर 350 मेट्रो डैपर | ₹1,94,988 |
हंटर 350 मेट्रो रेबल | ₹ 2,00,532 |
आइये, इन वेरिएंट्स को विस्तार से समझते हैं और देखते हैं की इनकी कीमतों में इतना फर्क किस वज़ह से हुआ –
- हंटर 350 रेट्रो फ़ैक्टरी
यह हंटर 350 का सबसे कम कीमत वाला वैरिएंट है जिसमे आपको आगे का ब्रेक तो डिस्क मिलता है लेकिन पीछे ड्रम ब्रेक दिया जाता है साथ ही इसके व्हील अलॉय न होकर स्पोक व्हील होते हैं। इसका वजन मात्र 177 kg है जिसमे सिंगल चैनल ABS ब्रैकिंग सिस्टम मिलता है। हंटर 350 रेट्रो फ़ैक्टरी वेरिएंट में ट्यूब वाले टायर दिए गए हैं। यही कारण है जिसके चलते इसकी कीमत इतनी कम रखी गयी है। चलिए अब दूसरे वेरिएंट पर भी एक नजर डालते हैं।
- हंटर 350 मेट्रो डैपर
Hunter 350 का यह वैरिएंट पहले वाले से 20 हज़ार महंगा है। इसकी ऑन रोड कीमत 2025 में ₹ 1,94,988 है। इसमें आपको अलॉय व्हील के साथ – साथ दोनों ब्रेक भी डिस्क में मिलते हैं। इसमें ड्यूल चैनल ABS ब्रैकिंग सिस्टम के साथ ट्यूबलेस टायर भी मिलता है। इसका भार 181 किलोग्राम हैं।
- हंटर 350 मेट्रो रेबल
यह सबसे मंहगा वेरिएंट है जिसकी अभी के समय ऑन रोड कीमत ₹ 2,00,532 है। इसके सभी फीचर्स दूसरे वेरिएंट के सामान ही हैं लेकिन यह कुछ नए मॉडिफिकेशन के साथ लांच हुई थी जिस कारण इसकी कीमत में 5 – 6 हज़ार की बढ़ोत्तरी कर दी गयी।
रॉयल एनफील्ड की गाड़ियां मंहगी होती हैं इसका कारण यह है की इन्हे काफी मजबूत और टिकाऊ बनाया जाता है और इसके सभी पार्ट्स उच्च क़्वालिटी वाले होतें हैं। इसकी चेचीस से लेकर इसके पहिये तक सब बहुत मजबूत और भरोसेमंद बनाये जाते हैं। आपके सपनो की हमसफ़र रॉयल एनफील्ड को 2025 में आप घर ला ही लीजिये। आइये, अब रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक का माइलेज भी देख लेते हैं।
रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल हंटर 350 का माइलेज
हंटर 350 के सभी वेरिएंट का माइलेज लगभग समान ही देखने मिलता है क्योंकि तीनो वेरिएंट बराबर इंजन क्षमता वाले हैं। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का माइलेज 36 किलोमीटर प्रति लीटर का है जो की काफी संतोषजनक है बाइक के इंजन को मद्देनज़र रखते हुए। हलाकि, कुछ मालिकों ने मोटरसाइकिल का रिव्यु देकर इसका असली माइलेज 35kmpl तक ही बताया है।
हंटर 350 का राइडिंग रेंज 455 किमी है जो साफ तौर पर बताता है की आप एक बार फ्यूल टैंक फुल भरकर लम्बा सफर तय कर सकते हैं। यह 5 गियर के साथ आती है जिससे राइडिंग का मज़ा दुगुना हो जाता है। इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन हैं जो शायद आपको जानना चाहिए।
हंटर 350 के मुख्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की लिस्ट
आपकी जरुरत के हिसाब से 2025 में रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक हंटर 350 के स्पेसिफिकेशन देखिये –
- रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की टॉप स्पीड जो हाईवे पर मिलती है वो 130 kmph है।
- हंटर 350 में 5 गियर हैं जिनका पैटर्न 1 नीचे और 4 ऊपर की तरफ है।
- मोटरसाइकिल का इंजन 349.34 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन बताया गया है जिसमे एयर और ऑइल दोनों प्रकार के इंजन कूलिंग सिस्टम लगाए गए हैं।
- हंटर 350 का फ्यूल टैंक 13 लीटर का बताया गया है और 2.6 लीटर पेट्रोल रिज़र्व में दिया गया है।
- रॉयल इनफील्ड की इस बाइक में गियर इंडिकेटर, कम फ्यूल इंडिकेटर और सर्विस रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
- मोटरसाइकिल में आपको USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है जो इमरजेंसी में मोबाइल फ़ोन चार्ज करने के काम आता है।
- GPS और Navigation का फीचर्स भी है लेकिन इसे ऑप्शनल में रखा गया है।
- हंटर 350 की हेडलाइट, टेललाइट और टर्न लाइट सभी में Halogen Bulb दिया गया है।
- इसमें आपको इंजन बंद करने के लिए किल स्विच बटन भी मिल जायेगा।
Conclusion: क्या रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को खरीदना ठीक रहेगा?
लोगो का अपना – अपना सुझाव होता है, आपको इसका निर्णय स्वयं ही लेना चाहिए। अगर आपको नयी बाइक खरीदना ही है और रॉयल एनफील्ड की तरफ आपका झुकाव है तो यह एक बेहतर फैसला होगा। अगर आपका बजट कम हो तो आपको रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक हंटर 350 का रेट्रो फ़ैक्टरी वेरिएंट लेना चाहिए, जिसकी कीमत महज ₹ 1,73,628 है। यह बाइक आपको रिच लुकिंग तो देगी ही साथ में आपको ऑफिस या और भी कही घूमने के लिए माइलेज भी अच्छा देगी।
FAQ: (2025 में रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक हंटर 350 से जुड़े कुछ प्रश्न और उत्तर)
रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक का नाम क्या है?
वैसे तो रॉयल एनफील्ड की कई सारी बाइकें हैं लेकिन उनमे से सबसे कम कीमत हंटर 350 के रेट्रो फ़ैक्टरी वेरिएंट की है जो की ₹ 1,73,628 ऑन रोड कीमत है।
हंटर 350 का रियल माइलेज कितना मिलता है?
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का ARAI द्वारा टेस्टेड माइलेज तो 36kmpl है लेकिन कई मालिकों ने इसके इस्तेमाल के बाद असली माइलेज 35 kmpl तक ही बताया है।
हंटर 350 के टायर ट्यूब वाले हैं या ट्यूबलेस हैं?
हंटर 350 बाइक के 3 वेरिएंट बाजार में मौजूद हैं जिनमे सबसे सस्ते वेरिएंट में ट्यूब टायर दिए गए हैं और बाकि के 2 वेरिएंट में ट्यूबलेस टायर दिया है।