Tata Altroz Facelift 2025 Release Date: मई में इस तारीख़ को लांच होगी नयी टाटा अल्ट्रोज़

टाटा की एक शानदार कार Tata Altroz 2025 के अपडेट देखने को मिल रहें हैं। पिछले वाले मॉडल में कुछ कमियां देखी गयी थी, उसी के सुधर के लिए टाटा ने इसे अपग्रेड किया है। नयी Altroz में क्या फ़ीचर जोड़े गए हैं और यह नया वेरिएंट काम लांच होगा, इसकी जानकारी देने के लिए यह आर्टिकल लिखा गया है। चलिए शुरू करते हैं इसके इंजन पावर और परफॉरमेंस से।

मई में इस तारीख़ को लांच होगी Tata Altroz 2025

आधिकारिक टीज़र जारी होने का बाद यह पता चलता है कि इसी महीने की 22 तारीख़ को टाटा अल्ट्रोज लांच होगी। अब अधिक इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा आज से 5 दिन बाद ही यह कार भारतीय बाजार में मिलनी शुरू हो जाएगी।

मई माह में ही हुए 2 टीज़र जारी, लोगो में उत्सुकता बढ़ी

इसी महीने में नयी अल्ट्रोज़ 2025 के 2 टीज़र टाटा द्वारा Officially निकाले गए, जिनमे कार से जुडी अपडेट देखने को मिली। पहला टीज़र 2 मई 2025 को आया जिसमे कार के डिज़ाइन को लोगो के सामने दिखाया गया। और यह भी बताया गया कि, कार इसी महीने के अंतिम सप्ताह में लांच की जाएगी।

Tata Altroz Facelift 2025 Release Date
image Source: cars.tatamotors.com

दूसरा टीज़र, 4 मई को जारी किया गया इसमें कार के इंटीरियर डिज़ाइन से लोगो को रूबरू कराया गया। यह टीज़र अधिक कारगर शाबित हुआ क्योंकि इस टीज़र के बाद लोगो में अल्ट्रोज़ 2025 के लिए उत्सुकता अत्यधिक बढ़ी। लोगो ने रिमाइंडर सेट किये हैं जिससे की कार लांच होते ही उनके पास नोटिफिकेशन चला जाए।

नयी टाटा अल्ट्रोज़ में इंजन की क्षमता पहले से बेहतर

जब मैंने अपनी पहली कार खरीदी थी तो मैं सबसे अधिक इसके इंजन को लेकर ही परेशान था। लेकिन, आपको परेशान नहीं होना है क्यूंकि टाटा की नयी अल्ट्रोज़ 2025 में 1199 सीसी का अच्छा इंजन पावर मिलने वाला है। यह मैनुअल ट्रांसमीशन कार है जिसमे ईंधन का टाइप पेट्रोल दिया गया है।

सेफ्टी के फीचर्स जो सब मिलेंगे

अंटीलॉक ब्रैकिंग सिस्टम टाटा की अल्ट्रोज़ में मिलेगा, जोकि अधिकतर कारों में देखने को मिल जाता है। इसके आलावा इसमें सेंट्रल लॉकिंग और चाइल्ड सेफ्टी लॉक भी मिलेगा। कार को चोरों से सुरक्षित रखने के लिए अल्ट्रोज़ 2025 में एंटीथेफ्ट अलार्म भी मिलेगा। सेफ्टी एयर बैग की बात की जाये तो 6 एयर बैग भी मिलेगा, जो ड्राइवर और पैसेंजर दोनों को भी सुरक्षित रखेगा।

ये सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे या नहीं

कुछ सेफ्टी फीचर्स हैं जिन्हे स्पष्ट नहीं किया गया है की ये नयी अल्ट्रोज़ 2025 में मिलेंगे या नहीं। जैसे:

  • सीट बेल्ट वार्निंग का एक सेफ्टी फीचर्स कार में दिया जाता है इसमें भी होगा, लेकिन फ़िलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।
  • पावर दूर लॉक एक फ़ीचर होता है यह भी इसमें नहीं मिलेगा, यह भी हम अनुमानतः बता रहें हैं।
  • कुछ नयी कारों में क्रैश सेंसर भी दिए जाते हैं इसमें है या नहीं , इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल रही है।

नोट: ऊपर बताये गए फीचर्स, कार में हो भी सकते हैं लेकिन अभी कोई आधिकारिक पुष्टि न होने के कारण यह अनुमान मात्र है।

Wireless Smartphone Chargeing Features With 360° Camera

इस बार Altroz 2025 में टाटा ने कार में कई स्मार्ट अपग्रेड किये हैं जिसमे सबसे बेहरीन अपग्रेड Wireless Smartphone Charging का है। यह लोगो को बहुत आकर्षित कर रहा है।

Tata Altroz 2025 Model
image source: cars.tatamotors.com

इसके आलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा भी मिलेगा जो कार को पार्क करते समय बहुत हेल्प करता है।

Altroz 2025 Model की कीमत भी जानिए

Altroz 2025 की कीमत कितनी होगी यह एक बड़ा प्रश्न है जिसका सटीक जवाब तो कार के लांच होने के बाद ही पता चलेगा। कार देखो जैसे बड़े स्त्रोतों के एक्सपर्ट दावा कर रहें हैं की कार अनुमानित कीमत 7 लाख से 10 लाख के बीच हो सकती है। ध्यान रहे यह केवल भारत के लिए है, दूसरे देशों में भिन्न कीमत पर भी कार लांच हो सकती है।

अंतिम निष्कर्ष

निष्कर्षतः हम यह कह सकते हैं कि टाटा Altroz 2025 एक नए अंदाज और शानदार अपग्रेड के साथ मई में लॉच होने वाली है। आपको इसकी कीमत और इसके सभी अपडेट मई में ही मिल जायेगे। कार का बजट भी मीडियम है जिसे मिडिल क्लास फॅमिली भी EMI पर खरीद सकती है।

डिस्क्लेमर: ऊपर बताई गयी जानकारी, बड़े स्त्रोतों द्वारा एकत्रित की गयी है। अगर इसमें कोई त्रुटि हो तो आप फीडबैक दे सकते हैं। इसकी पूरी तरह से सटीकता की गारंटी हमारी टीम नहीं ले सकती।

Read Also:

BMW 2 Series 2025 First Look – जानें क्या है इसमें नया और खास

नयी MG Hector की कार 2025 में खरीदनीa हो तो, ये बातें गाँठ बांध लो नहीं तो लुट जाओगे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top