Yamaha MT 07 को लेकर बाइक वालों में पहले से ही काफी चर्चा रहती है, और अब जो नया मॉडल आने वाला है, उसने तो लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। यह बाइक कागज़ों में ही नहीं, चलाने में भी मज़ेदार मानी जाती है। जो लोग रोज़मर्रा की बाइक चाहते हैं लेकिन दिल से थोड़ा स्पोर्टी फील भी चाहते हैं, उनके लिए MT 07 हमेशा से खास रही है।

Yamaha MT 07 में 689cc का CP2 इंजन
Yamaha MT-07 में 689cc का हैवी इंजन लगाया गया है। तो अब ये सुनकर आप सोच रहें होंगे कि इतनी बड़ी बाइक चलाना मुश्किल होगा, लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह इंजन पानी से ठंडा होता है और दो सिलेंडर के साथ आता है, जिससे बाइक चलते वक्त स्मूथ रहती है। मतलब शहर में ट्रैफिक हो या खुली सड़क, बाइक झटका नहीं देती।
लोग कहते हैं कि इस बाइक की असली ताकत इसकी मिड स्पीड में निकलकर आती है। ओवरटेक करना हो तो ज्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं पड़ती। बस हल्का सा एक्सीलेरेटर घुमाया और फिर क्या था, बाइक आगे निकल जाती है। घुमावदार रास्तों पर तो इसे चलाने का मज़ा ही अलग है। इतनी पावर के बाद भी इसका माइलेज ठीक-ठाक माना जाता है, जो अपने आप में अच्छी बात है।
Yamaha MT 07 Weight
MT 07 को लोग इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि ये अपनी कैटेगरी में ज़्यादा भारी नहीं लगती। इसका वजन करीब 184 किलो है, यानी चलाते वक्त बाइक हाथ में रहती है। नए 2026 मॉडल में कंपनी ने इसका फ्रेम और बेहतर किया है। सामने की तरफ उल्टा फोर्क दिया गया है और ब्रेक सिस्टम भी पहले से मजबूत बनाया गया है। नए अलॉय व्हील्स की वजह से बाइक और भी स्टाइलिश लगती है।
Read Also: Yamaha MT 15 रिज़र्व से पहले कितनी चलेगी? MT 15 की Reserve Capacity
Yamaha MT 07 की Seat Height 805mm
कई लोग सोचते हैं कि इतनी पावर वाली बाइक रोज़ चलाने में थका देगी, लेकिन MT-07 इस मामले में अलग है। इसकी सीट बहुत ज़्यादा ऊँची नहीं है, करीब 805 मिमी, इसलिए औसत कद वाले लोग भी आराम से पैर ज़मीन पर रख पाते हैं। बैठने का तरीका सीधा है, जिससे कमर और हाथ जल्दी थकते नहीं।
यामाहा एमटी 07 के प्रीमियम फ़ीचर्स
2025 के नए मॉडल में Yamaha ने फीचर्स के मामले में सबका दिमाग खोल दिया है। यामाहा एमटी 07 में रंगीन TFT डिजिटल मीटर मिलता है, जिसमें मोबाइल कनेक्ट करने की सुविधा भी है। ब्रेक और सस्पेंशन पहले से बेहतर किए गए हैं। इसके अलावा असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जिससे गियर बदलते वक्त झटका कम महसूस होता है।
Yamaha MT 07 की कीमत
कीमत की बात करें तो माना जा रहा है कि आने वाली Yamaha MT-07 की कीमत भारत में करीब 6 से 7 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो इस रेंज में इतनी पावर और फीचर्स वाली बाइक मिलना कई लोगों के लिए एक अच्छा सौदा साबित हो सकता है।

